स्पीलबर्ग (आस्ट्रिया), 22 जून (आईएएनएस)। पूर्व विश्व चैम्पियन फर्नाडो अलोंसो और किमी राएकोनेन रविवार को आस्ट्रिलयन ग्रां प्रिक्स रेस के दौरान बड़ी दुर्घटना का शिकार हुए लेकिन दोनों को चोट नहीं आई।
रविवार को मर्सिडीज टीम के निको रोसबर्ग ने रेस जीती।
राएकोनेन की फेरारी कार रेस के दौरान पहले ही लैप में अलोसों की मैक्लॉरेन कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अलोंसो की कार फेरारी के ऊपर जा गिरी लेकिन सौभाग्य से दोनों चालकों को चोट नही आई।
इस बीच, रोसबर्ग ने अपनी टीम के लुइस हेमिल्टन को पीछे छोड़ते हुए इस सत्र की पहली रेस जीती।
हेमिल्टन इस सत्र में चालकों की सूची में 169 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि रोसबर्ग 159 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
dharmpath.com dharmpath