बिहार : भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ जद (यू) का धरना

पटना, 22 जून (आईएएनएस)। केन्द्र सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में सोमवार को बिहार में सतारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया। इस क्रम में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों और प्रखंड कार्यालयों के सामने जद (यू) के कार्यकर्ता धरने पर बैठे।

पटना के कारगिल चौक पर धरने पर बैठे कार्यकर्ता बड़े-बड़े पोसटर-बैनर लेकर सुबह ही धरना स्थल पर पहुंच गए।

कारगिल चौक पर धरने पर बैठे सांसद आऱ सी़ पी़ सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक का जद (यू) विरोध करती है। उन्होंने इस विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि इससे किसानों का कुछ भला नहीं होने वाला है।

उन्होंने कहा कि आगमी राज्य विधानसभा चुनाव में जनता के बीच इस किसान विरोधी विधेयक को लेकर हम जाएंगे।

नालंदा के नूरसराय में धरने पर बैठे राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस विधेयक को लाने के पहले किसानों से पूछा तक नहीं गया। उन्होंने कहा कि विधेयक को पास कराकर सरकार पूंजीपतियों को लाभ देना चाहती है।

उन्होंने कहा कि जद (यू) इस विधेयक का सदन से लेकर सड़क तक विरोध करेगी।

पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया सहित राज्य के अधिकांश प्रखंड और जिला मुख्यालयों पर जद (यू) के नेता धरने पर बैठे और प्रदर्शन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493