उप्र : युवती ने चुराए 1 लाख 95 हजार रुपये, बरामद

पुलिस के मुताबिक, वर्मा चौराहा निवासी रामायण प्रसाद की पत्नी रविवार को बाजार किसी काम से आई थी, उनके पति घर पर मौजूद थे, वहीं पड़ोस में रहने वाली युवती जो अक्सर उनके घर आ आती-जाती थी, और उसे हर चीज मालूम थी, मौका पाकर घर के अंदर घुस गई। उसने तकिये की नीचे रखी अलमारी की चाबी निकाली और अलमारी खोलकर दो लाख रुपये चुरा लिए और सारे रुपये मोरंग के अंदर छिपा दिए।

बाजार से लौटने बाद जब रामायण प्रसाद की पत्नी ने जब अलमारी खोली तो दो करीब लाख रुपये गायब थे। इस पर उसने अपने पति से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कुछ देर पहले नेहा आई थी, पूछताछ करने पर वह आनाकानी करती रही। सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब नेहा से सख्ती से पूछा तो उसने जुर्म कबूल कर लिया और मोरंग में छिपाए एक लाख 95 हजार रुपये बरामद करवा दिए।

पुलिस नेहा को थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493