उप्र में मानसून के दस्तक की संभावना

लखनऊ , 23 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मानसून के दस्तक देने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पटना पहुंच गया है और उम्मीद है कि अगले 24 घंटों में यह पूर्वाचल क्षेत्र के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल होगा।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, पूर्वाचल क्षेत्र में अगले 24 घंटों के भीतर मानसून दस्तक देगा और क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है।

उन्होंने बताया कि मानसून हालांकि 15 जून तक उत्तर प्रदेश में पहुंच जाता है, लेकिन रफ्तार धीमी होने की वजह से इस बार यह करीब एक सप्ताह की देरी से पहुंच रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 28़1 डिग्री, इलाहाबाद का 28 डिग्री और गोरखपुर का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493