मप्र में भारी बारिश की आशंका

भोपाल, 23 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य िंहस्सों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून सक्रिय होने से मंगलवार सुबह सुहावनी बनी हुई है। सोमवार को हुई बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिलाई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

राज्य के कई हिस्सों में सोमवार को जोरदार बारिश हुई। इस वजह से मंगलवार सुबह राहत भरी बनी हुई है। उमस कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून रायसेन, भोपाल, जबलपुर, रतलाम, सीहोर व अन्य इलाकों में प्रवेश कर गया है। सोमवार को भोपाल जिले में 39 मिलीमीटर और शहर में 110 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बैतूल, छिंदवाडा, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट और सिवनी में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा जबलपुर, होशंगाबाद, शहडोल संभाग के अधिकांश जिलों और इंदौर, उज्जैन, भोपाल, सागर तथा दमोह जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना है।

राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, इंदौर में 20.2 डिग्री, ग्वालियर में 26 डिग्री और जबलपुर में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पूर्व यानी सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री, इंदौर में 31.7 डिग्री, ग्वालियर में 41.7 डिग्री और जबलपुर में 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493