लंदन, 23 जून (आईएएनएस)। जुर्गेन मेल्जर ने सोमवार को विंबलडन क्वालीफाईंग मुकाबले के पहले दौर में अपने छोटे भाई गेराल्ड मेल्जर को हरा दिया।
मेल्जर ने अपने से 10 साल छोटे गेराल्ड को 47 मिनट के भीतर सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराया।
अब क्वालीफाईंग के दूसरे दौर में मेल्जर का सामना नीदरलैंड्स के इगोर सिललिंग से होगा।
मैच के बाद मेल्जर ने कहा कि यह उनके लिए सबसे खराब अनुभव है और वह उम्मीद करते हैं कि उनके जीवन में अब ऐसा वक्त कभी नहीं आए, जब उन्हें अपने भाई से क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में ही भिड़ना पड़े।
यह पहला मौका था, जब दोनों आस्ट्रियाई भाई किसी पेशेवर मैच में आमने-सामने हुए थे।
मेल्जर ने 2010 में फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया था। इसके अलावा वह 2010 तथा 2013 में विंबलडन के अंतिम-16 दौर में पहुंचे थे।
dharmpath.com dharmpath