जम्मू एवं कश्मीर में पिता-पुत्र घर में मृत मिले

जम्मू, 23 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में उधमपुर जिले के एक गांव में मंगलवार को पिता-पुत्र संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले।

उधमपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुलेमान सलाथिया ने संवाददाताओं को बताया कि सरजू (70) और उनके बेटे बिनय (22) का शव मंगलवार सुबह सडोता गांव स्थित उनके घर में खून से लथपथ मिला। शव कंबल से ढके थे।

उन्होंने कहा, “हमने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में एक टीम घटनास्थल पर भेज दी है।”

पुलिस अधिकारी ने कहा, “मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493