लंदन, 23 जून (आईएएनएस)। छह बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके जर्मनी के पूर्व खिलाड़ी बोरिस बेकर ने मंगलवार को आशंका जताई कि निकट भविष्य में अगर रोजर फेडरर और राफेल नडाल जैसे दिग्गज खिलाड़ी संन्यास की घोषणा करते हैं तो इससे कुछ सालों के लिए टेनिस की लोकप्रियता में कमी आ सकती है।
बेकर के अनुसार पुरुष खिलाड़ियों की आधुनिक पीढ़ी ने टेनिस का रुतबा काफी बढ़ाया है और आगामी विंबलडन में नोवाक जोकोविक, फेडरर, एंडी मरे और नडाल को खिताब के प्रबल दावेदारों के तौर पर देखा जा रहा है।
यह चारों खिलाड़ी अब तक कुल 41 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुके हैं। इससे स्विट्जरलैंड के फेडरर ने 17 जबकि स्पेन के नडाल ने 14 खिताब जीते हैं। सर्बिया को जोकोविक के नाम आठ जबकि ब्रिटेन के एंडी मरे के पास दो मेजर खिताब हैं।
स्काईस्पोर्ट्स डॉट कॉम के अनुसार बेकर ने कहा, “मुझे लगता है कि पुरुष खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने पिछले 10 से ज्यादा सालों में टेनिस के प्रशंसकों की संख्या में बड़ा इजाफा किय है। अब प्रश्न लेकिन यह पूछा जाना चाहिए कि क्या होगा अगर फेडरर और नडाल कोर्ट को अलविदा कहने का फैसला करते हैं।”
dharmpath.com dharmpath