कश्मीरी पत्रकारों का शांतिपूर्वक प्रदर्शन

श्रीनगर, 23 जून (आईएएनएस)। स्थानीय पत्रकारों ने राज्य के कृषि मंत्री के सुरक्षाकर्मियों द्वारा साथी पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने के खिलाफ यहां मंगलवार को शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया।

श्रीनगर के पत्रकारों ने मंगलवार को शहर के मध्य में स्थित लाल चौक पर प्रदर्शन मार्च किया। इन्होंने कृषि मंत्री गुलाम नबी हंजुरा के सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय पत्रकार जावेद मलिक ने कहा कि सोमवार को शहर के बाग-ए-मेहताब क्षेत्र में मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उनके और उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया।

स्थानीय मीडिया में जावेद मलिक के साथ कथित दुर्व्यवहार की व्यापक खबरों के बाद भी अभी तक न तो पुलिस की ओर से कोई स्पष्टीकरण जारी किया गया और न कृषि मंत्री की ओर से ही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493