एआईपीएमटी दोबारा परीक्षा 25 जुलाई को

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को कहा कि मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों के लिए ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) का आयोजन 25 जुलाई को दोबारा किया जाएगा।

बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा कि सीबीएसई ने 15 और 19 जून के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद ऑल इंडिया प्री-मेडिकल/प्री-डेंटल टेस्ट-2015 का फिर से 25 जुलाई को आयोजन करने का फैसला किया है।

बयान में कहा गया है कि परीक्षा के लिए आवेदन फिर से स्वीकार नहीं किया जाएगा और यह सिर्फ उन अभ्यर्थियों के लिए होगा, जिन्होंने 1-12-1214 से 31-01-2015 के बीच वाजिब शुल्क के साथ आवेदन किया था।

सर्वोच्च न्यायालय ने 19 जून को दिए गए फैसले में सीबीएसई को 2015-16 के लिए एआईपीएमटी आयोजित करने और परिणाम घोषित करने के लिए 17 अगस्त तक का समय दिया है।

अदालत ने 15 जून के आदेश में तीन मई को आयोजित एआईपीएमटी परीक्षा रद्द कर दी थी, क्योंकि 10 राज्यों में प्रश्न और उत्तर पत्र सार्वजनिक हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493