उप्र : गोरखपुर में धर्म परिवर्तन का प्रयास, 4 हिरासत में

गोरखपुर, 24 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के मोहद्दीपुर में झुग्गियों में रहने वाले सफाई कर्मचारियों का मंगलवार रात धर्म परिवर्तन कराए जाने की घटना सामने आई। इस मामले में पुलिस दो सहायक पादरी और दो ननों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिंदू जागरण मंच ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

इलाके के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार ने कहा कि उन्हें इस घटना की शिकायत मिली है और शुरुआती छानबीन में धर्म परिवर्तन कराए जाने का फिलहाल कोई प्रमाण नहीं मिला है।

मोहद्दीपुर में फादर अभिषेक के नेतृत्व में धर्म परिवर्तन कराए जाने की घटना सामने आने पर इसकी जानकारी इसी इलाके के एक व्यक्ति ने हिंदू जागरण मंच के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजा त्रिपाठी को दी।

त्रिपाठी का दावा है कि मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर उन्होंने धर्म परिवर्तन रुकवाया। हालांकि, इस बीच भीड़भाड़ का लाभ उठाकर फादर अभिषेक वहां से निकल गए। मंच के कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कैंट पुलिस मौके पर पहुंची।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493