भोपाल, 24 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की झाबुआ-रतलाम संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद दिलीप सिंह भूरिया (71) का बुधवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें उपचार के लिए गुड़गांव के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हितेश वाजपेयी ने आईएएनएस को बताया कि भूरिया का गुड़गांव स्थित वेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां बुधवार को उनका निधन हो गया है। उन्हें पिछले पखवाड़े मस्तिष्काघात हुआ था। उनका पहले इंदौर के अपोलो अस्पताल में इलाज चला और उसके बाद उन्हें वेदांता रेफर किया गया था।
भूरिया छठी बार झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए थे। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अघ्यक्ष रहे है। उनका गुरुवार को झाबुआ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath