बिहार की अदालत में विस्फोट का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। बिहार की एक अदालत में 23 जनवरी को हुई विस्फोट की घटना के मुख्य साजिशकर्ता को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

बिहार निवासी सचिदानंद शर्मा ऊर्फ लंबू शर्मा (25) का आरा जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट के पीछे मुख्य हाथ था। उसे महाराणा प्रताप अंतर्राज्यीय बस टर्मिनस ( आईएसबीटी) से मंगलवार शाम गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि शर्मा ने पुलिस हिरासत से भागने के लिए विस्फोट की योजना बनाई थी।

विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी और 16 घायल हो गए थे।

पुलिस हिरासत से दो बार फरार हो गए शर्मा बिहार के आरा में हत्या, बम विस्फोट और सशस्त्र अधिनियम के उल्लंघन का आरोपी है।

पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया, “23 जनवरी को विस्फोट में पुलिस कांस्टेबल अमित कुमार और शर्मा की लिव-इन पार्टनर नगीना की मौत हो गई थी। घटना में 16 लोग घायल हो गए थे।”

पुलिस के अनुसार, नगीना फोन पर बात करते हुए कैदी के वैन की तरफ जा रही थी और कांस्टेबल अमित जब उसे रोकने की कोशिश कर रहा था, तभी विस्फोट हुआ।

रंजन ने कहा, “विस्फोट के बाद मची हड़बड़ी का फायदा उठाते हुए दो कैदी लंबू शर्मा और अखिलेश उपाध्याय अदालत परिसर से भाग गए।”

उन्होंने कहा, “अखिलेश को बिहार पुलिस ने मार्च में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन शर्मा फरार था।”

रंजन ने बताया, “इसके बाद से शर्मा फरार था, और उसने अब तक ओडिशा, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश का दौरा किया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493