टेलर को पसंद हैं स्कॉटिश लोग

लॉस एंजेलिस, 25 जून (आईएएनएस)। पॉपस्टार टेलर स्विफ्ट का कहना है कि उन्हें स्कॉटिश लोग बेहद पसंद हैं। यह खुलासा उन्होंने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एसएसई हाइड्रो एरेना में एक कार्यक्रम के दौरान भी किया था।

टेलर इस समय डीजे केल्विन हैरिस को डेट कर रही हैं, जो डंफ्राइज (स्कॉटलैंड) से हैं। ग्लासगो के एसएसई हाइड्रो एरेना में कार्यक्रम के दौरान टेलर ने खुलासा किया था कि केल्विन और उनमें काफी समानताएं हैं। उन्होंने कहा था कि लोगों को जितना पता है, उससे कहीं ज्यादा समानताएं हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, टेलर ने समाचार पत्र ‘द सन’ को बताया, “इस कमरे में मौजूद स्कॉटिश लोगों को ही लीजिए, ये लोग कमाल होते हैं। मुझे स्कॉटिश लोगों से प्यार हो गया है।”

वास्तव में टेलर ने यह स्वीकार किया था कि उनके पूर्वज भी स्कॉटलैंड से थे और अपने पिता के साथ ई-मेल पर हुई बातचीत में उन्हें यह पता चला।

टेलर ने कहा, “मेरे पिता ने मुझे एक ई-मेल भेजा था। उन्होंने लिखा था कि हमारा परिवार स्कॉटलैंड से आया था, तो मैं भी आप में से एक हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493