लॉस एंजेलिस, 25 जून (आईएएनएस)। रॉक बैंड वन हेलेन के रैपर ड्रैक और गायक एल्टन जॉन एवं सैम स्मिथ 2015 म्यूजिक मिडटाउन फेस्टीवल का मुख्य आकर्षण होंगे। अधिकारियों ने यह घोषणा की।
वेबसाइट ‘वेरायटी डॉट कॉम’ के अनुसार, दो दिवसीय फेस्टीवल का आयोजन सितंबर महीने में अटलांटा के पिडमोंड पार्क में किया जाएगा। फेस्टीवल की शुरुआत 18 सितंबर को होगी, जिसमें लेनी क्रावित्ज, बिली आइडल, पैनिक एट द दिस्को, रन द ज्वेल्स, तोवे लो, जेनी लेविस और हॉजियर जैसे कलाकार और बैंड प्रस्तुतियां देंगे। फेस्टीवल से ठीक पहले अतिरिक्त कलाकारों के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।
पिछले साल फेस्टीवल में जैक व्हाइट, लॉर्ड, एमिनेम और जैक ब्राउन बैंड जैसे कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी थीं।
म्यूजिक मिडटाउन फेस्टीवल की शुरुआत 1994 में हुई थी, लेकिन 2005 के बाद किसी कारण से यह बंद हो गया था। 2011 में इसे फिर शुरु किया गया।
अटलांटा के पिडमोंट पार्क में सितंबर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय म्यूजिक मिडटाउन फेस्टीवल 2015 के लिए टिकटों की बिक्री शुक्रवार, 26 जून को होगी।
dharmpath.com dharmpath