भोपाल, 25 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के लगभग हर हिस्से में मानसून ने दस्तक दे दी है और राज्य में कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को बादल छाए हुए हैं और हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश से गर्मी और उमस का असर कम हुआ है। मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि आगामी 48 घंटों में लगभग 20 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
बारिश के बाद राज्य के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 25.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.8 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37.4 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath