मिलर डब्ल्यूआईसीबी की कारपोरेट गवर्नेस कमिटी में शामिल

सेंट जोंस (एंटिगा), 25 जून (आईएएनएस)। कैरेबियाई कारपोरेट एक्जक्यूटिव डॉडरिज मिलर को वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) की कारपोरेट गवर्नेस एंड नॉमिनेशनल कमिटि का सदस्य चुना गया है।

मिलर बीते 12 साल से सागिकोर फाइनेंसियल कारपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। मिलर को जिस कमिटि में जगह मिली है, उसमें डब्ल्यूआईसीबी प्रमुख डेल कैमरन, उपाध्यक्ष इमैनुएल नाथन, मुख्य कार्यकारी माइकल मुइरहेड और कारपोरेट सचिव वेर्लिन फाउस्टिन शामिल हैं।

कैरेबियन कोर्ट ऑफ जस्टिस इस कमिटि के प्रमुख होते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493