मार्की खिलाड़ी के तौर पर नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी से जड़े सिमाओ

गुवाहाटी, 25 जून (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने पुर्तगाल के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सिमाओ सिबरोसा के साथ करार किया है। वह लीग के दूसरे संस्करण में क्लब के मार्की खिलाड़ी होंगे।

स्पेन के क्लब एटलेटिको मेड्रिड और एफसी बार्सिलोना के लिए खेल चुके अटैकिंग मिडफील्डर सिमाओ को क्लब में 20 नम्बर की जर्सी दी गई है।

अंतिम बार सिमाओ पेशेवर फुटबाल में स्पेन के क्लब इस्लैनियोल के लिए खेले थे। आईएसएल के पहले संस्करण में नॉर्थईस्ट की ओर से जोआन कैपडेविला मार्की खिलाड़ी थे।

बीते संस्करण में नॉर्थईस्ट आठ टीमों की तालिका में सबसे नीचे रहा था।

सिमाओ ने पुर्तगाल के लिए दो विश्व कप खेले हैं। 2004 में यूरो कप में दूसरे स्थान पर रहने वाली पुर्तगाली टीम के सदस्य सिमाओ यूरोप में 12 साल तक खेल चुके हैं।

सिमाओ भारत आने और अपने क्लब की मदद करने को उत्सुक हैं। सिमाओ ने कहा, “भारत एक शानदार देश है। भारत में खेलने नई चुनौती होगी। मैं भारत में खेलते हुए अपनी टीम को मदद पहुंचने के लिए पूरी दमखम झोंक दूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493