दिल्ली का 41129 करोड़ रुपये का बजट पेश

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने गुरुवार को 2015-16 के लिए 41,129 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

यह आप सरकार का पहला पूर्ण बजट है। इसे राज्य के वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने पेश किया और इसे देश का पहला ‘स्वराज बजट’ बताया।

पिछले साल दिल्ली में इस माह राष्ट्रपति शासन लागू था और केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने वर्ष 2014-15 के लिए 36,776 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493