मैं बयानबाज नहीं, काम करने वाल शख्स हूं : बॉबी जिंदल

वाशिंगटन, 25 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य लुसियाना के ‘भारतवंशी’ गवर्नर पीयूष बॉबी जिंदल ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करते हुए वास्तविक अवसरों की इस भूमि पर अपने मातापिता की यात्रा को याद किया।

वाशिंगटन, 25 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य लुसियाना के ‘भारतवंशी’ गवर्नर पीयूष बॉबी जिंदल ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करते हुए वास्तविक अवसरों की इस भूमि पर अपने मातापिता की यात्रा को याद किया।

जिंदल ने बुधवार को रिपब्लिकन के उम्मीदवार के रूप में अपना दावा पेश करते हुए कहा कि उनके पिता बिना बिजली और पानी की सुविधा में पले-बढ़े और पांचवीं कक्षा पास करने वाले परिवार के एकमात्र सदस्य थे। उनके पिता और मां लुजियाना आईं, क्योंकि वे अमेरिका में विश्वास करते थे।

जिंदल (44) ने 2007 में पहली बार गवर्नर पद का चुनाव जीता था, तथा वह अमेरिका के इतिहास में सबसे कम उम्र में गवर्नर बनने वाले शख्स हैं।

उन्होंने कहा, “जब वे यहां आए तो उन्हें लगा कि इसको लेकर दंतकथा सही थी। जब उन्हें लगा कि अमेरिका वास्तव में मुक्त और बहादुर लोगों की धरती है।”

जिंदल ने बयानबाज लोगों के बीच खुद को काम में विश्वास करने वाले इंसान के रूप में पेश किया और वह 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी पेश करने वाले पहले भारतवंशी और 13वें रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं।

उन्होंने राष्ट्रपति बराक ओबामा का उल्लेख करते हुए कहा, “व्हाइट हाउस में आज बैठा शख्स सिर्फ बातें करता है और राष्ट्रपति की दौड़ में बयानबाजी करने वाले कई लोग हैं। हमारे पास बयानबाजी करने वाले कई लोग रहे हैं, अब समय है कि कोई काम करने वाला शख्स हो। मैं बयानबाजी करने वाला राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल नहीं हूं, मैं काम करने वाले राष्ट्रपति की दौड़ में हूं।”

जिंदल ने भले ही भारत के पंजाब से आए अपने प्रवासी मातापिता के बारे में बात की हो, लेकिन उन्होंने खुद को आव्रजन के खिलाफ खड़ा किया।

उन्होंने कहा, “हम इस देश में आव्रजन का अधिकार नहीं दे सकते कि लोग यहां आएं और हमारी आजादी का इस्तेमाल हमारी आजादी के खिलाफ करें। जैसा कि यूरोप में हुआ, जहां दूसरी तथा तीसरी पीढ़ी प्रवासियों की है, जिन्होंने वहां रहते हुए देश की संस्कृति और मूल्यों को नहीं अपनाया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493