नई शहरी योजना ‘भरमाने की चाल’ : कांग्रेस

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शहरों के कायाकल्प को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेश की गई नगर विकास योजनाओं को सरकार की ‘भरमाने की चाल’ करार दिया। कांग्रेस ने कहा कि पहले से मौजूद योजनाओं को ही नए तरीके से पेश किया गया है।

कांग्रेस नेता अजय माकन ने मीडियाकर्मियों से यहां कहा, “उन्होंने जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन को नई तरह से पेश कर इसे अटल बिहारी वाजपेयी का नाम दे दिया है।”

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी उच्च वर्गवादी अवधारणा है।

माकन ने कहा, “प्रधानमंत्री भरमाने की एक और चाल चल रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि शहरी आधारभूत संरचनाओं की समस्या का समाधान सिर्फ 100 नए शहरों के निर्माण से नहीं हो जाएगा। माकन ने दावा किया कि कांग्रेस शासन में 2800 नए कस्बे बने हैं, जो जनगणना में दर्ज हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493