दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित

गाजियाबाद, 25 जून (आईएएनएस)। गाजियाबाद और साहिबाबाद के बीच ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन में खराबी आने के कारण गुरुवार को ट्रेन का परिचालन बाधित रहा, जबकि 25 से अधिक रेलगाड़ियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर प्रमुख ट्रेनें जैसे दिल्ली-हावड़ा शताब्दी, देहरादून शताब्दी, पुरी एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस समेत कई अन्य सवारी और मालवाहन ट्रेनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दो से तीन घंटे की देरी का सामना करना पड़ा।

संभागीय यातायात प्रबंधक डी.के. चोपड़ा ने कहा, “दो घंटों के भीतर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया था, और ओवरहेड लाइन में आई गड़बड़ी का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493