दिल्ली : ट्रैफिक पुलिसकर्मी के खिलाफ रिश्वत का मामला दर्ज

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस (यातायात) के एक कांस्टेबल के खिलाफ एक वाहन चालक से 200 रुपये की रिश्वत लेने और वाहन चालक को बिना टिकट लिए जाने देने के आरोप में निगरानी शाखा ने गुरुवार को मामला दर्ज कर लिया।

वैन चालक ने निगरानी शाखा से बुधवार को मध्य दिल्ली के शंकर रोड इलाके में कांस्टेबल राजबीर द्वारा 200 रुपये की रिश्वत लेने की शिकायत की थी।

इसके बाद निगरानी शाखा ने कांस्टेबल राजबीर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।

निगरानी शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया, “निगरानी शाखा के एक विशेष दल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान कांस्टेबल दोषी पाया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया गया है।”

आलोक कुमार ने बताया, “ट्रैफिक चेक पॉइंट से गुजरते हुए निगरानी शाखा की टीम ने कुछ वाहन चालकों से पूछताछ की तो उसमें से एक ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने उनसे 200 रुपये लिए, हालांकि उन्हें कोई चालान नहीं दी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493