बेंगलुरू, 26 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक में दक्षिणपश्चिम मानसून की वजह से शुक्रवार को भारी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने बेंगलुरू में बादल छाए रहने और हवा के साथ बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के अनुसार, शहर में गुरुवार को 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बेंगलुरू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बेंगलुरू में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से तीन डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री अधिक था।
dharmpath.com dharmpath