संयुक्त राष्ट्र ने यमन के लिए राहत राशि जारी की

संयुक्त राष्ट्र, 26 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने संकट ग्रस्त यमन के लिए 2.5 करोड़ डॉलर की राहत राशि जारी की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओसीएचए ने बयान जारी कर बताया कि संयुक्त राष्ट्र केंद्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया कोष की तरफ से जारी धन से संबंधित घोषणा गुरुवार को की गई। इस धन का इस्तेमाल यमन में जरूरतमंद लोगों को ईंधन, दवा, स्वच्छ जल, स्वच्छता सेवाओं और पोषण कार्यक्रमों तथा आपात परिस्थितियों में आवश्यक चीजों की आपूर्ति के लिए किया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के सर्वेक्षण के मुताबिक, यमन में 60 लाख लोगों को मदद की जरूरत है।

यमन पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह और शिया हौती विद्रोही समूह के बीच जारी संघर्ष में फंसा हुआ है। हौती समूह निर्वासित राष्ट्रपति अब्दु-रब्बु मनसौर हैदी को समर्थन दे रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493