किशोर कुमार की जीवनी पर्दे पर लाने को अनुराग बसु बेताब

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। अनुराग बासु का कहना है कि वह दिग्गज अभिनेता और पाश्र्वगायक किशोर कुमार के जीवन पर बनने वाली फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू न होने की वजह से बेचैन हैं।

अनुराग फिलहाल रणबीर कपूर तथा कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म ‘जग्गा जासूस’ और एक नए धारावाहिक ‘स्टोरीज बाई रवींद्रनाथ टैगोर’ का निर्देशन करने में व्यस्त हैं।

अनुराग ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “बायोपिक यकीनन बननी है। भारत में बायोपिक बनाना बेहद मुश्किल है। मुझे नहीं पता कि इस पर काम कब शुरू होगा। मैं इसकी शूटिंग शुरू न होने से बहुत बेचैन हो रहा हूं। मैंने पटकथा पर काम कर लिया है और पिछले दो साल से शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “फिल्म से जुड़ा हर व्यक्ति इसे करने के लिए प्रतिबद्ध है। निर्देशक तैयार है, निर्माता तैयार है और किशोर कुमार का परिवार तैयार है, लेकिन सिर्फ डेट की समस्या है, इस दिशा में बात नहीं बन पा रही है। लेकिन यह जल्द या देर से किसी भी वक्त शुरू हो सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493