‘कुछ चैनल राजे की छवि बिगाड़ रहे हैं’

जयपुर, 26 जून (आईएएनएस)। राजस्थान की मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को टीवी चैनलों को यह कहते हुए खरी-खोटी सुनाई कि कुछ टीवी चैनल वसुंधरा राजे के बारे में आधारहीन और गलत खबरें प्रसारित कर रहे हैं।

राजे और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हाल ही में पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी की कथित मदद करने के विवादों में फंसी हुई हैं।

मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, “आज कुछ टीवी चैनल आधारहीन, भ्रामक और निराधार खबरें दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री की छवि बिगाड़ने के लिए कुछ टीवी चैनल मनगढ़ंत खबरें प्रसारित कर रहे हैं।”

बयान में कहा गया, “यह खबर कि राजे के समर्थन में 120 विधायकों के हस्ताक्षर लिए गए हैं, पूरी तरह से गलत है। यहां तक कि मुख्यमंत्री राजे ने व्यक्तिगत रूप से विधायकों को फोन किया है, यह खबर भी गलत है।”

वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को भाजपा विधायकों, मंत्रिमंडल के सदस्यों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से अपने आधिकारिक निवास पर मुलाकात की।

बयान के मुताबिक, “प्रत्येक शुक्रवार को मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात करती हैं। आज मुख्यमंत्री ने समान मुद्दे पर चर्चा के लिए विधायकों से बात की। इसे अलग दृष्टिकोण से देखना अनुचित है।”

इससे पहले शुक्रवार को भाजपा के राज्य अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ सभी आरोप बेबुनियदा और सच्चाई से परे हैं।

राजे शनिवार को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने वाली हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493