लखनऊ : कम्प्यूटर क्लास गई छात्रा लापता

तेलीबाग के रथींद्र नगर निवासी मो. नाजिम की पुत्री शरीफा परवीन गुरुवार को रोज की तरह दिन के लगभग 3 बजे कम्प्यूटर क्लास के लिए पृथ्वी कम्प्यूटर सेंटर गई थी। शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित पिता तेलीबाग पुलिस चौकी पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे टरका दिया। रात दस बजे पीजीआई थाना पहुंचने पर उसे कई घंटे बैठाए रखा गया। इसके बाद सुबह चौकी जाने की सलाह देकर वापस भेज दिया गया। पीड़ित पिता शुक्रवार सुबह जब चौकी पहुंचा तो मामला दर्ज किया गया।

तेलीबाग चौकी के प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग लगा रहा है। तहरीर के आधार पर युवक आशीष गुप्ता के घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार था। उसके मां-बाप व भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493