त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान

अगरतला, 27 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों के लिए मतदाता बड़ी संख्या में शनिवार को मतदान केंद्रों में उमड़े हैं। मतदान प्रक्रिया की शुरुआत शांतिपूर्ण रही।

अधिकारी के मुताबिक, मतदान के शुरुआती दो घंटों में 115 मतदान केंद्रों पर एक-चौथाई मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ।

अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी तरह की कोई अप्रिय घटना सूचना नहीं है।

अधिकारी के मुताबिक, “प्रतापगढ़ और सूरमा विधासभा क्षेत्रों के 115 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। शांतिपूर्ण ढंग से चुनावों के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बल और त्रिपुरा स्टेट रायफल्स के जवानों की तैनाती की गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, प्रतापगढ़ में 50,004 मतदाता और सूरमा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 42,142 मतदाता नौ उम्मीदवारों में से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

उपचुनावों के लिए चुनाव आयोग ने चार पर्यवेक्षकों, लगभग 100 माइक्रो ऑब्जर्वर और हजारों मतदान कर्मियों को नियुक्त किया है।

इन विधानसभा सीटों पर मतगणना 30 जून को होगी। ये दोनों ही सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493