तेहरान, 27 जून (आईएएनएस)। ईरान परमाणु कार्यक्रम वार्ता की प्रगति की राह में अब भी कई महत्वपूर्ण मुद्दे बाधा बन रहे हैं।
ईरान की ओर से वार्ताकार अब्बास अराकची ने शनिवार को कहा, “वार्ता का दौर कठिनाई से गुजर रहा है और कुछ क्षेत्रों में प्रगति के बावजूद संपूर्ण वार्ता में प्रगति की रफ्तार बेहद धीमी है।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, अराकची ने कहा कि ईरान और पी5+1 (अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, चीन और जर्मनी) समूह के देश 30 जून से पहले वार्ता के जरिये किसी व्यापक समझौते तक पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं। वार्ता की समय सीमा बढ़ाने की योजना नहीं है।
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी वियना में ईरान और पी5+1 समूह के देशों के साथ हो रही वार्ता से इतर अराकची ने ये बातें कही।
ईरान के विदेश मंत्री और विश्वशक्तियों का समूह पी5 प्लस 1 (अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, चीन और जर्मनी) इस सप्ताहांत वियना में परमाणु कार्यक्रम वार्ता पर अंतिम बातचीत के लिए बैठक कर सकते हैं।
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद-जवाद जारिफ ने शुक्रवार को कहा कि वह एक निष्पक्ष और टिकाऊ समझौते के लिए वियना गए हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, “ईरान एक गरिमापूर्ण समझौता चाहता है।”
dharmpath.com dharmpath