उप्र : जेई की गाड़ी से घायल अधेड़ ने दम तोड़ा

धानेमऊ गांव निवासी झूरी कुशवाहा का पुत्र ओमप्रकाश कुशवाहा ने शहवाजपुर की बाजार में दुकान लगाई थी। घर लौटते समय कसियापुर के समीप एक जेई की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया था।

पुलिस के मुताबिक, उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर गांव आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493