मोदी रविवार को वाराणसी जाएंगे

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर जाएंगे, जहां वह शहरी इलाकों में विद्युत पारेषण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक योजना का शुभारंभ करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि मोदी पहले झारखंड जाएंगे और हजारीबाग जिले में एक कृषि अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखेंगे।

इसके बाद दोपहर में वह वाराणसी पहुंचेंगे और एकीकृत विद्युत विकास योजना (आईपीडीएस) को लांच करेंगे।

ऊर्जा मंत्रालय की इस योजना का उद्देश्य शहरी इलाकों में विद्युत पारेषण और बिजली आपूर्ति को मजबूती प्रदान करना है।

अधिकारियों ने बताया कि आईपीडीएस लोगों को अबाधित बिजली आपूर्ति के लिए मंत्रालय द्वारा की गई पहल है।

उन्होंने बतया कि आईपीडीएस योजना की घोषणा 2014-15 के बजट में की गई थी। इस योजना के लिए केंद्र सरकार 45,800 करोड़ रुपये का बजट प्रदान करेगी।

आईपीडीएस योजना के तहत उत्तर प्रदेश को 1,067 करोड़ रुपया आवंटित किया गया है, जिसमें से 572 करोड़ रुपये अकेले वाराणसी के लिए हैं।

वाराणसी यात्रा के दौरान मोदी शहर में बन रहे चार लेन के रिंग रोड के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे और काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन भी करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493