रेलवे 2 मेल एक्सप्रेस में लगाएगा अतिरिक्त कोच

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि अब अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके। इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कन्फर्म हो जाएगा।

इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों पर भी अंकुश लगाने में रेल प्रशासन को सफलता मिली है।

रेलवे के इस निर्णय के तहत 12104 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस में 28 जून को लखनऊ से शयनयान श्रेणी का एक कोच तथा 12103 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में 3 जुलाई को पुणे से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493