नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुलासा किया था कि दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा के प्रमुख एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एम. के. मीणा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप के संबंध में केजरीवाल ने गृह मंत्री को एक गोपनीय चिट्ठी लिखी है।
राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान केजरीवाल के साथ सिसोदिया भी मौजूद थे।
दिल्ली सरकार के अधिकारी ने हालांकि इस मुलाकात को ‘साधारण मुलाकात’ बताया और कहा कि इसका संबंध किसी विवादित मुद्दे से नहीं है।
dharmpath.com dharmpath