किम को पसंद है खास सलाद

लॉस एंजेलिस, 28 जून (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां वेस्ट अक्सर अपने पसंदीदा रेस्तरां से खास सलाद ऑर्डर करती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार किम पर किताब लिख रहे लेखक सीन स्मिथ ने पत्रिका ‘हीट’ को बताया, “मैं कालाबासा में था और वहां हेल्थ नट नाम की दुकान में जा पहुंचा जहां से किम का परिवार सलाद मंगाता है। मैंने काउंटर खड़े कर्मचारी से किम के पसंदीदा सलाद के बारे में पूछा और वही ऑर्डर किया।”

किम और केनी इसी रेस्तरां से अपना सलाद मंगाते हैं उन्होंने एक आहार विशेषज्ञ रखा हुआ है, जो उनके आहार की सूची में बदलाव करता है।

किम ने एक बार बताया था, “केनी को पौष्टिक आहार पसंद है और वह हमेशा अलग अलग भोजन पसंद करते हैं। उनका रसोइया सुबह आता है और हमारे लिए नाश्ता बनाता है, फिर दिन के खाने की तैयारी करता है। हमारा आहार विशेषज्ञ हर 10 दिन में नई आहार सूची बनाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493