उप्र : डबल डेकर रेलगाड़ी के पहिए में लगी आग, यात्री सुरक्षित

लखनऊ, 28 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कौढ़ा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह लखनऊ से दिल्ली जाने वाली डबल डेकर रेलगाड़ी के पहिए में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि, इस पर फौरन काबू पा लिया गया।

लखनऊ, 28 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कौढ़ा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह लखनऊ से दिल्ली जाने वाली डबल डेकर रेलगाड़ी के पहिए में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि, इस पर फौरन काबू पा लिया गया।

गेटमैन ने पहिए में आग देखने के बाद इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद आनन-फानन में रेलगाड़ी को रोका गया और पहिए में लगी आग पर काबू पाया गया। इसके कुछ देर बाद रेलगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि डबल डेकर एक्सप्रेस (12583) रेलगाड़ी सुबह लखनऊ से दिल्ली के आनंद बिहार के लिए रवाना हुई थी। करीब सात बजे हरदोई रेलवे स्टेशन से निकल कर जब यह कौढ़ा स्टेशन पहुंची, तो पूर्वी केबिन के गेटमैन ने रेलगाड़ी के बी-5 कोच के पहिए में आग देख कर स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। रेलागाड़ी को कौढ़ा स्टेशन पर रोककर आग पर काबू पाया गया। आग से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

कौढ़ा के स्टेशन मास्टर आनंद कुमार पाल ने बताया कि रेलगाड़ी के एक कोच में पहिए के ब्रेक जाम होने के कारण चिंगारी निकलने लगी थी। आग पर काबू पाने के करीब 48 मिनट तक रेलगाड़ी रुकी रही, जिसके बाद उसे आगे रवाना कर दिया गया।

पाल के मुताबिक , यह सामान्य सी घटना है और कभी-कभी ब्रेक पहिए में चिपक जाते हैं, जिसकी वजह से चिंगारी निकलने लगती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493