दिल्ली में वांछित गैंगस्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने शहर में विभिन्न मामलों में वांछित 10 कुख्यात गैंगस्टर में से एक को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि विकास लंगरपुरिया के शहर में आने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उसे शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

कुख्यात बदमाश लंगरपुरिया ने 2012 में नजफगढ़ के पूर्व विधायक भारत सिंह पर हमला किया था।

उसके गुर्गे जबरन सिंह के दफ्तर में घुसे और उन्हें गोली मार दी।

लंगरपुरिया को पूर्व में एक बिल्डर से जबरन वसूली करने के आरोप में 2013 में नजफगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

वह तभी से फरार चल रहा था। यहां की एक जिला अदालत ने उसे घोषित अपराध घोषित कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493