बेंगलुरू, 28 जून (आईएएनएस)। स्नेह राणा (26-3) के नेतृत्व में अपनी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में नूयजीलैंड को 17 रनों से हरा दिया।
इसके साथ भारतीय महिलाओं ने पांच मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज के सभी मैच इसी मैदान पर खेले जाने हैं।
भारत ने झूलन गोस्वामी (57) के अर्धशतक की बदौलत 44.3 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 142 रन बनाए थे।
जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम राणा के अलावा हरमनप्रीत कौर (16-2) और एकता बिष्ट (18-2) की शानदार गेंदबाजी के आगे 45.3 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 125 रन ही बना सकी।
कीवी टीम की ओर से कप्तान सूजी बेट्स ने सबसे अधिक 28 रन बनाए। इसके अलावा सोफी डेवाइन ने 24 और अपना पहला मैच खेल रहीं लेह कास्पेरेक ने नाबाद 21 रन जोड़े। शेष कोई और खिलाड़ी दहाई तक नहीं पहुंच सकी।
इससे पहले, भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.3 ओवरों में का ही सामना कर सकी। उसकी ओर से झूलन गोस्वामी ने सबसे अधिक 57 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की ओर से लिया ताहुहू, मोर्ना नील्सन और अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेल रहीं लेह कास्पेरेक ने तीन-तीन विकेट लिए।
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं ही। 15 रन के कुल योग पर पूनम राउत (5) का विकेट गंवाने के बाद मेजबान टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट खोए।
स्मृति मंधाना ने 13 रन बनाए जबकि कप्तान मिताली राज के बल्ले से 17 रन निकले। इसके अलाव एकता बिष्ट ही दहाई तक पहुंच सकीं।
dharmpath.com dharmpath