लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक आसिफ कपाड़िया का कहना है कि दिवंगत गायिका एमी वाइनहाउस के जीवन पर आधारित उनकी डॉक्यूमेंटरी फिल्म ‘एमी’ एक ईमानदार फिल्म है।
वेबसाइट ‘बीबीसी डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, कपाड़िया ने कहा, “मैंने बहुत लंबा समय शोध में बिताया और ढाई साल फिल्म के निर्माण में लगा दिए।”
उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने फिल्म देखी और जो एमी को जानते थे, उन्होंने बस यही कहा कि फिल्म में ईमानदारी से एमी के जीवन को दर्शाया गया है।”
कपाड़िया ने कहा, “फिल्म के कुछ दृश्य कुछ लोगों के लिए मुश्किल भी होंगे। हम किसी एक व्यक्ति को दोष नहीं देना चाहते। लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनके फैसले एमी के जीवन के लिए नुकसानदेह रहे।”
फिल्म ‘एमी’ 10 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। पीवीआर पिक्च र्स फिल्म के वितरक होंगे।
dharmpath.com dharmpath