उप्र : बस्ती में बारिश से मकान ढहा, 4 की मौत

बस्ती, 28 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बस्ती में तेज बारिश के चलते रविवार को एक जर्जर मकान ढह गया, जिसमें दबकर चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से मलवा हटाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि बस्ती में रेलवे स्टेशन के पास एक दो मंजिला मकान में दीपू उपाध्याय अपने परिवार के साथ रहते हैं। रात में पूरा परिवार सो रहा था।

पुलिस के मुताबिक, आधी रात के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। अधिक बरसात के कारण मकान के कुछ हिस्से ढहने लगे। थोड़ी देर में पूरा मकान जमींदोज हो गया, जिसके मलवे में पूरा परिवार दब गया। दीपू उपाध्याय (40), उनकी मां शुभलता (60), बड़ी बेटी अंशिका (15) और छोटी बेटी हर्षिता (10) की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 12 वर्षीय पुत्र राहुल को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

मकान ढहने की सूचना के बाद पंहुची पुलिस ने नागरिकों की मदद से मलबे को हटाना शुरू किया, लेकिन बारिश के चलते मलवा हटाने में दिक्कत भी हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493