बंगाल : कांग्रेस विधायक ने पुलिस को कुत्ता कहा

कोलकाता, 28 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के एक विधायक ने रविवार को उस समय विवाद पैदा कर दिया, जब उसने राज्य की पुलिस को कुत्ता कहा और को चेताया कि वह सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की दलाल न बने।

कोलकाता, 28 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के एक विधायक ने रविवार को उस समय विवाद पैदा कर दिया, जब उसने राज्य की पुलिस को कुत्ता कहा और को चेताया कि वह सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की दलाल न बने।

कांग्रेस विधायक आशीष मर्जित ने यह टिप्पणी कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की उपस्थिति में की। मर्जित मुर्शिदाबाद जिले की खारग्राम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मर्जित ने पार्टी की एक रैली में कहा, “मैं खाकी वर्दीधारी इन कुत्तों को चेतावनी देता हूं.. दलाली की एक सीमा होती है। तृणमूल की दलाली बंद करो। तृणमूल पुलिस की मदद पर खड़ी है, और पुलिस उसकी दलाल बन गई है।”

मर्जित की टिप्पणी की माकपा और भाजपा ने निंदा की है।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मोहम्मद सलीम ने कहा, “बंगाल में राजनेताओं द्वारा अपशब्दों का इस्तेमाल एक चलन बन गया है। तृणमूल ने जो परंपरा शुरू की थी, उसे अब कांग्रेस आगे बढ़ा रही है।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा, “यह आश्चर्यजनक नहीं है। हमने देखा है कि तृणमूल के नेता घृणास्पद भाषण की कला में माहिर हैं और तृणमूल, कांग्रेस से ही निकली है.. इस तरह की टिप्पणी उस पार्टी की ओर से स्वाभाविक है।”

इसके पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने बंगाल की जनता की ओर आंख उठाने वालों की आंखें निकालने और हाथ काटने की बात कही थी। उनकी इस टिप्पणी की काफी आलोचना हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493