उप्र : मऊ-इलाहाबाद डेमू ट्रेन 30 जून से

यह गाड़ी 30 जून को सादात से इलाहाबाद सिटी के लिए विशेष गाड़ी सं. 75107 के रूप में चलाई जाएगी। वहीं नियमित डेमू गाड़ी संख्या 75106/75105 का परिचालन एक जुलाई से किया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि विशेष गाड़ी संख्या 75107 सादात से 16 बजे प्रस्थान कर औड़िहार जंक्शन से 16.20 बजे, वाराणसी सिटी से 17.13 बजे, वाराणसी से 18.05 बजे, मंडुवाडीह से 18.17 बजे, माधोसिंह से 19.26 बजे छूटकर इलाहाबाद सिटी 21.30 बजे पहुंचेगी। यह विशेष गाड़ी अपने यात्रामार्ग के सभी स्टेशनों पर रुकेगी।

सिंह ने बताया कि नियमित डेमू गाड़ी संख्या 75106 इलाहाबाद सिटी से 6.20 बजे, दारागंज से 6.30 बजे, झूसी से 6.39 बजे, झानपुर रोड से 7.27 बजे, माधोसिंह से 7.42 बजे, मंडुवाडीह से 8.35 बजे, वाराणसी जंक्शन से 9.05 बजे, वाराणसी सिटी से 9.15 बजे, औड़िहार से 9.52 बजे, सादात से 10.20 बजे छूटकर मऊ जं. 12 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार डेमू गाड़ी संख्या 75105 मऊ जं. से 13.15 बजे प्रस्थान कर औड़िहार जं. से 14.43 बजे, वाराणसी सिटी से 15.35 बजे, वाराणसी जं. से 16.00 बजे, मण्डुवाडी से 16.12 बजे, माधोसिंह से 17.06 बजे, झानपुर रोड से 17.38 बजे, झूसी से 18.55 बजे, दारागंज से 19.19 बजे छूटकर इलाहाबाद सिटी 19.30 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी भी अपने यात्रामार्ग में सभी स्टेशनों पर रुकेगी।

सिंह ने बताया कि इलाहाबाद सिटी-मऊ डेमू गाड़ी संख्या 75106 तथा मऊ-वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी संख्या 75105 रविवार को नहीं चलेगी। इसी प्रकार डेमू गाड़ी संख्या 75105 वाराणसी सिटी-इलाहाबाद सिटी के बीच शनिवार को निरस्त रहेगी। फलस्वरूप वाराणसी सिटी-बलिया के बीच चलने वाली 75102 रविवार के स्थान पर शनिवार को निरस्त रहेगी तथा इस गाड़ी का संचलन रविवार को किया जाएगा।

मऊ-इलाहाबाद सिटी-मऊ डेमू सेवा के संचलन के शुभारंभ समारोह में जनप्रतिनिधियों के अलावा पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक (वाराणसी) एवं अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493