मेड्रिड, 28 जून (आईएएनएस)। सातवीं विश्व वरीयता प्राप्त स्पेन के टेनिस स्टार डेविड फेरर ने रविवार को कोहनी की चोट के चलते आगामी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन से नाम वापस ले लिया।
फेरर के विंबलडन के पहले दौर में ब्रिटेन के जेम्स वार्ड से भिड़ने की संभावना थी, लेकिन फेरर के नाम वापस लेने के कारण अब क्वालीफाइंग में हारने वाले किसी एक खिलाड़ी को आगे खेलने का सौभाग्य मिलेगा।
इटली के लुका वानी सोमवार से शुरू हो रहे विंबलडन के मुख्य दौर में वार्ड के खिलाफ फेरर की जगह लेंगे।
फेरर के हटने से उनके हमवतन पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त राफेल नडाल के लिए भी क्वार्टर फाइनल में किसी कमतर वरीयता वाले खिलाड़ी का सामना करना होगा।
फेरर अगर खेलते और दोनों खिलाड़ी चौथे दौर में प्रवेश करते तो उन्हें एकदूसरे का सामना करना होता।
नडाल को अब अंतिम-आठ दौर में तीसरे विश्व वरीयता प्राप्त ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे का सामना करना पड़ सकता है।
सोमवार से शुरू हो रहे विंबलडन के पहले दिन सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविक पहले दौर में सेंटर कोर्ट पर जर्मनी के फिलिप कोहलश्रीबर का सामना करेंगे।
dharmpath.com dharmpath