उप्र में झमाझम बारिश के बाद गिरा तापमान

लखनऊ, 29 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी राज्य में रुक-रुककर तेज बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में घने बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश की वजह से रविवार को अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493