भाजपा ने धौलपुर महल पर कांग्रेस के आरोप नकारे

जयपुर, 29 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह के धौलपुर महल के मलिकाना हक को लेकर लगाए गए आरोपों का बेबुनियाद और तथ्यहीन बताया।

धौलपुर महल अब होटल में परिवर्तित हो चुका है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “सारे आरोप बेबुनियाद हैं तथा कांग्रेस वसुंधरा की छवि बिगाड़ने के अभियान पर काम कर रही है।”

परनामी ने वसुंधरा के खिलाफ आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश को इस मुद्दे पर बहस की चुनौती भी दी।

परनामी ने कहा, “या तो वह आरोपों को साबित करें या राजनीति छोड़ दें। जरा देखिए, भ्रष्टाचार के इतिहास से भरी पार्टी हम पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे पास दुष्यंत के पास धौलपुर महल का मालिकाना हक होने के दस्तावेज हैं तथा धौलपुर महल पर अवैध कब्जा नहीं किया गया। सभी जानते हैं कि वसुंधरा को वर्षो से धौलपुर की महारानी के रूप में जाना जाता है।”

परनामी ने धौलपुर महल के मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेज भी दिखाए।

उन्होंने कहा, “यहां तक कि महानगर पालिका के रिकॉर्ड में भी देखा जा सकता है कि धौलपुर का मालिकाना हक दुष्यंत के पास है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493