तरुवनंतपुरम, 30 जून (आईएएनएस)। केरल के अरुविकरा विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के. ए. सबरीनाथन जीत गए हैं।
अरुविकरा उपचुनाव के तहत मंगलवार को हुई मतगणना में सबरीनाथन शुरू से ही अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मदीवारों से आगे चल रहे थे।
अरुविकरा उपचुनाव कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच त्रिपक्षीय मुकाबला था।
dharmpath.com dharmpath