नीतीश ने ‘सोशल मीडिया’ पर लोगों से मांगे सुझाव

पटना, 30 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से बिहार की सत्ता संभाली है, तब से ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के तहत लोगों की शिकायत सुनते रहे हैं। अब वह सोशल मीडिया पर न केवल लोगों की शिकायत सुन रहे हैं, बल्कि सुझाव भी मांग रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फेसबुक पेज पर ‘नीतीश कनेक्ट’ मुहिम शुरू की गई है, जिसमें लिखा गया है कि सरकार से जुड़े अपने सुझाव और शिकायत आप भेज सकते हैं।

नीतीश कनेक्ट से जुड़ने के लिए एक ‘इंटरनेट एड्रेस’ भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करते ही एक पेज उपलब्ध हो जाता है। इस पेज पर सुझाव या शिकायत दर्ज कराने वालों का नाम, पता, मोबाइल नंबर, प्रखंड और जिला से संबंधित जानकारी भी मांगी गई है और उसके बाद शिकायत या सुझाव का कॉलम है।

‘नीतीश कनेक्ट’ के ‘लोगो’ के साथ ‘सरकार से जुड़े अपने सुझावों और शिकायतों को मुझ तक सीधा पहुंचाएं’ लिखा हुआ है।

फेसबुक पर मुख्यमंत्री के इस नए प्रयास को साढ़े तीन दिनों में 8614 लाइक मिल चुके हैं, जबकि 627 लोगों ने इसे शेयर भी किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493