केरल में हार के बावजूद भाजपा का मत-प्रतिशत बढ़ा

तिरुवनंतपुरम, 30 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुभवी नेता ओ. राजगोपाल मंगलवार को घोषित विधानसभा उप-चुनावों में अपने निर्वाचन क्षेत्र अरुविक्कारा से तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन क्षेत्र में पार्टी की मत हिस्सेदारी में 2011 की तुलना में पांच गुना बढ़ोतरी देखने को मिली है।

इन नतीजों से कांग्रेस और वामपंथी दोनों दंग हैं। कांग्रेस के के.ए. सबरीनाथन ने 10,128 मतों से जीत दर्ज की है। सबरीनाथन को 56,448 मत प्राप्त हुए। वहीं, माकपा के नेता एम.विजयकुमार 46,320 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

राजगोपाल (85) को 2011 विधानसभा उपचुनावों में लगभग 7,000 मतों की तुलना में इस बार 34,145 मत प्राप्त हुए।

140 सदस्यीय केरल विधानसभा में एक भी भाजपाई पहुंचने में सफल नहीं हुआ है।

राजगोपाल ने कहा, “मैं उदास हूं कि हम दूसरे स्थान पर नहीं आ सके लेकिन ओमन चांडी सरकार को स्पष्ट संकेत मिले हैं कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

राजगोपाल ने केरल में आधे दर्जन से अधिक चुनाव लड़े हैं। वह 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवार शशि थरूर से मात्र 15,000 मतों से हार गए थे।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वी.मुरलीधरन ने आईएएनएस को बताया, “अरुविक्कारा में हमारी एकमात्र पार्टी है, जिसके मतदाता आधार में इतनी जबरदस्त वृद्धि हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493