हरियाणा : शोरूम मालिक पर सेल्सगर्ल से दुष्कर्म का आरोप

गुड़गांव, 30 जून (आईएएनएस)। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुड़गांव में एक शोरूम मालिक पर 25 वर्षीय सेल्सगर्ल से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोहना रोड स्थित रहेजा मॉल में एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान के मालिक पर उसके शोरूम में काम करने वाली एक सेल्सगर्ल के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान रमेश बंसल के रूप में हुई है। आरोपी इस समय फरार है।

पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में कहा, “रात की ड्यूटी के दौरान बंसल ने मेरे साथ शोरूम में ही दुष्कर्म किया। उसने मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और कहा कि अगर मैं इस बारे में किसी को बताऊंगी, तो वह मुझे बर्खास्त कर देगा।”

उसने कहा, “इसके बाद बंसल अक्सर मेरे घर आने-जाने लगा। उसने कई मौकों पर मेरे साथ दुष्कर्म किया। अब मेरी सहनशीलता ने जवाब दे दिया है।”

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि पीड़िता पंजाब की रहने वाली है। उसने पिछले साल गुड़गांव के अपने एक मित्र से शादी की थी। वह पहले बंसल के लुधियाना स्थित शोरूम में भी काम कर चुकी है।

पुलिस ने बताया कि सदर पुलिस थाने में बंसल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने दंडाधिकारी के समक्ष बयान दर्ज करवाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493