बेंगलुरू, 1 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान जताया है।
एक अधिकारी ने बताया, “बेंगलुरू में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।”
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
बेंगलुरू में मंगलवार को बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath